शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमृतांजन हेल्थकेयर (Amrutanjan Healthcare) का तिमाही लाभ 19.79% घटा, शेयर कमजोर

अमृतांजन हेल्थकेयर (Amrutanjan Healthcare) के लाभ में 19.79% की गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 5.86 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में अमृतांजन हेल्थकेयर को गिरावट के साथ 4.70 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि कंपनी की आय में 20.46% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 48.71 करोड़ रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़त के साथ 58.68 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वार्षिक आधार पर अमृतांजन हेल्थकेयर का लाभ बढ़ा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 15.07 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 20.57 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
बीएसई में अमृतांजन हेल्थकेयर का शेयर शुक्रवार के 454.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 449.50 रुपये पर खुला है, जो कि कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का आज उच्च स्तर भी रहा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 24.70 रुपये या 5.44% की गिरावट के साथ 429.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!