शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेनिन्सुला लैंड (Peninsula Land) का घाटा हुआ कम, आय में बढ़त

पेनिन्सुला लैंड (Peninsula Land) को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 23.3 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 4.73 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके अलावा कंपनी का आमदनी में बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 11.34 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में बढ़ कर 37.69 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में पेनिन्सुला लैंड का शेयर बुधवार के 20.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 20.70 रुपये पर खुला। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 21.75 रुपये और निचला स्तर 19.65 रुपये रहा है। करीब पौने 10 बजे यह 0.60 रुपये या 2.96% की बढ़त के साथ 20.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख