शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रामकी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) को मिले 612.88 करोड़ रुपये के ठेके

रामकी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को कुल 612.88 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को छ्त्तीसगढ़ में एनएच-200 के पुनर्वास और उन्नयन के लिए 562.14 करोड़ रुपये और पंजाब में एक सड़क के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 50.74 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बीएसई में रामकी इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर मंगलवार को 67.85 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को बढ़त के साथ 69.20 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 2.25 रुपये या 3.32% की बढ़त के साथ 70.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!