शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने किये शेयर आवंटित

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने बुधवार को इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत विकल्पों के उपयोग पर 2 रुपये प्रति के 57,540 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया, जिससे इसकी चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 4,79,48,69,898 रुपये हो गयी।
दूसरी ओर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 499.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 501.90 रुपये पर खुला। करीब 10.10 बजे इसने 497.10 रुपये के निचले स्तर से उछाल के साथ 502.15 रुपये के उच्च स्तर को छुआ, मगर दोबारा लाल निशान में पहुँच गया। इसके बाद लगभग पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 498.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!