शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने की दो हाई स्पीड इंटरसेप्टर जहाजों की आपूर्ति

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने भारतीय तट रक्षक को दो और हाई स्पीड इंटरसेप्टर जहाजों (सी-433 तथा सी-434) की आपूर्ति की है।

1,424 करोड़ रुपये वाले ये दोनों जहाज भारतीय तट रक्षक को 54 इंटरसेप्टरों के डिजाईन तथा निर्माण हेतू कंपनी द्वारा क्रियान्यिवत किये गये दो ठेकों का हिस्सा है। इसके साथ ही कंपनी ने अब तक 34 इंटरसेप्टर की आपूर्ति कर दी है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,141.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 1,142.00 रुपये पर खुला। 1,132.30 रुपये का निचला स्तर छूने का बाद करीब 3 बजे यह शेयर 6.50 रुपये या 0.57% की कमजोरी के साथ 1,135.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!