शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निवेशकों को सौदे हल्के रखने की सलाह : एंजेल ब्रोकिंग

ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग ने निवेशकों को सलाह दी है कि वो बजट जैसे अहम दिन पर अपने सौदे हल्के रखें।

फर्म के मुताबिक बाजार में बजट से मिले संकेतों के आधार पर तेज उतार-चढ़ाव संभव है। बजट से सकारात्मक संकेत मिलने पर अगर निफ्टी 8913 के अपने मौजूदा उच्चतम स्तर से ऊपर निकलता है तो निफ्टी 9000 के स्तर को पार कर सकता है। हालाँकि निराशाजनक संकेत मिलने पर अगर निफ्टी 8,750 के नीच फिसलता है तो शुक्रवार के कारोबार के दौरान रहा दिन का न्यूनतम स्तर 8,669 निफ्टी के लिए समर्थन स्तर हो सकता है।

बैंकिंग शेयरों को लेकर ब्रोकिंग फर्म का अनुमान है कि बैंकिग सूचकांक के लिये बढ़त के दौरान 19,300 और 19,500 के दो बाधा स्तर काफी महत्वपूर्ण हैं वहीं गिरावट आने पर 18,500 और 18,200 के दो समर्थन स्तर काफी अहम है (कल के कारोबार में बैंक सूचकांक 19075 पर बंद हुआ था)। (शेयर मंथन 28 फरवरी 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!