शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने आज बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance), अतुल ऑटो (Atul Auto), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), वोकहार्ट (Wockhardt) और केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) में खरीदारी की सलाह दी है।  उन्होंने कहा है कि एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (437.00) में 450 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 430 रुपये पर रखा जाये। वहीं अतुल ऑटो (439.50) के बारे में उन्होंने सलाह दी है कि इसे 460 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 428 रुपये होगा।
इंडसइंड बैंक (818.85) के लिए राजेश अग्रवाल ने 840 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 804 रुपये का है। उन्होंने वोकहार्ट (1351.90) को 1394 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 1327 रुपये पर रखने को कहा है। केसोराम इंडस्ट्रीज (78.10) के लिए उनकी रायहै कि आज इसका लक्ष्य भाव 85 रुपये बनता है, जबकि इसमें घाटा काटने का स्तर 74 रुपये होना चाहिए। ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 17 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!