शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाटा इंडिया खरीदें, आयशर मोटर्स और चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (12 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस जारी की है। इसमें बाटा इंडिया (BATA INDIA) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी गयी है, जबकि आयशर मोटर्स (EICHER MOTORS) और चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company) के शेयर बेचने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बाटा इंडिया के शेयर 1,790-1,780 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इन शेयरों के लिए 1,860 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,750 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,810 रुपये था।
इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आयशर मोटर्स के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 3,365 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 3,444-3,462 रुपये के दायरे में खरीदना सही रहेगा। इनके लिए हुए 3,497 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,408 रुपये रहा था।
ब्रोकिंग कंपनी ने चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी के शेयर बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिए 707 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 724-729 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इस शेयर के लिए 737 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 719 रुपये दर्ज किया गया था।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!