शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार, 15 मार्च के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने बुधवार (15 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX COPPER), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) खरीदने, जबकि क्रूड ऑयल (Crude Oil) बेचने की सलाह दी है।

अनुज गुप्ता ने सोने (57200) को 57750 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 57000 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (66300) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 67300 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 65700 रुपये होगा।

उन्होंने एमसीएक्स कॉपर (753) को 763 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 747 रुपये का है। एमसीएक्स क्रूड ऑयल के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 6050 रुपये में बेचें और 5850 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 6150 रुपये का है।

अनुज गुप्ता ने निफ्टी को 16900 रुपये पर 17200 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 16800 रुपये पर रखने के लिए कहा है। उन्होंने बैंक निफ्टी (39000) को 40000 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 38550 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!