सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा, हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 2.44% की गिरावट दर्ज की गयी। जापान का निक्केई 1.66% की मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुआ। जहां हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.48% की मजबूती रही, वहीं दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 1.18% चढ़ने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 1% की मजबूती दर्ज की गयी। जकार्ता कंपोजिट में 3.28% की बढ़त देखी गयी। ताइवान वेटेड सूचकांक लगभग सपाट बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.55 बजे एफटीएसई 100 में 0.4% की हल्की बढ़त है, जबकि कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 0.2-0.5% की मामूली कमजोरी है।
अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।
एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!