शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

सप्ताह के पहले  कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। हैंग सेंग, ताइवान वेटेड और शंघाई सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गयी, जबकि निक्केई, कॉस्पी और स्ट्रेट टाइम्स में गिरावट रही। चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.25% की बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड सूचकांक में 1.30% और हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 1.59% की मजबूती रही। जापान के निक्केई में 1.35% की गिरावट रही, जबकि दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 1.62% गिरने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 2.44% की कमजोरी दर्ज की गयी।  जकार्ता कंपोजिट में 1.48% की गिरावट देखी गयी।  उधर यूरोपीय बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई है।  भारतीय समयानुसार दोपहर 3.10 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 1.5-2.5% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!