शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमीरों में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) फिर अव्वल

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) देश के 100 सबसे ज्यादा अमीरों की सूची में एक बार फिर अव्वल रहे हैं।
लेकिन भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल और अडाणी समूह के गौतम अडाणी इस सूची के शीर्ष दस में शामिल नहीं हैं। 
फोर्ब्स की ताजा सूची के मताबिक मुकेश अंबानी 2100 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं स्टील किंग आर्सेलर मित्तल 1600 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी तीसरी पायदान पर हैं। अजीम प्रेमजी 1220 करोड़ डॉलर की संपत्ति के मालिक है। शापूरजी ग्रुप के पालोनजी मिस्त्री चौथे स्थान पर पहुँच गये हैं। पोलोनजी मिस्त्री 980 करोड़ डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। सन फार्मा के संस्थापक व प्रबंध निदेशक दिलीप संघवी 920 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ पाँचवे स्थान पर हैं। गोदरेज समूह के चेयरमैन अदि गोदरेज 900 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर आ गये हैं। सातवें स्थान पर कब्जा जमाया है जिंदल समूह की सावित्री जिंदल ने। आठवें स्थान पर एस्सार समूह के रुइया बंधु शशि और रवि रुइया हैं। नौवें स्थान पर हिंदुजा भाई और दसवें स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला हैं। 
मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी तेरहवें स्था़न से चढ़कर ग्यारहवें स्थान पर आ गये हैं। इनकी संपत्ति 600 करोड़ डॉलर है। इस दौरान देश में अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल देश में जहाँ सिर्फ 57 अरबपति थे, वहीं इस साल ये संख्या बढ़कर 61 पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!