शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आशीष कुमार चौहान (Ashish Kumar Chauhan) बीएसई के नये सीईओ (CEO)

आशीष कुमार चौहान (Ashish Kumar Chauhan) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।  

एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज में आशीष कुमार चौहान मई, 2012 से बतौर अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। मधु कन्नन (Madhu Kannan) के बीएसई छोड़कर टाटा संस (Tata Sons) में जाने के बाद चौहान को यह पद सौंपा गया। बीएसई के चेयरमैन व निदेशक मंडल ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया है। नियुक्ति के संबंध में बाजार नियामक सेबी (SEBI) से भी मंजूरी ली जा चुकी है। 
आशीष कुमार चौहान आईआईटी, मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री और आईआईएम कोलकता से पीजी डिप्लोमा कर चुके हैं। उन्होंने 2009 में बीएसई में बतौर उप मुख्य कार्यकारी कार्यभार सँभाला। इससे पहले वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में अध्यक्ष और मुख्य सूचना अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!