शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात (Gujarat) के बिजली वितरण बोर्ड रेटिंग में अव्वल

बिजली वितरण कंपनियों की रेटिंग में गुजरात के बोर्ड अव्वल रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के बोर्ड सबसे नीचे रहे हैं।
ऊर्जा मंत्रालय ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation) के जरिये पहली बार देश भर की बिजली वितरण कंपनियों की रेटिंग करवायी है। 
दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (Dakshin Gujarat Vij Company Ltd), उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (Uttar Gujarat Vij Company Ltd), मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (Madhya Gujarat Vij Company Ltd) और पश्चिमांचल गुजरात विज कंपनी लिमिडेट (Paschim Gujarat Vij Company Ltd) को ए+ की रेटिंग मिली है। चार कंपनियों को ए+, दो को ए, ग्यारह को बी+, दस को बी, आठ को सी+ और चार को सी की रेटिंग गयी है। गौर करने की बात है कि सी रेटिंग हासिल करने वाली चारों कंपनियाँ उत्तर प्रदेश राज्य की हैं।
देश की 39 बिजली वितरण कंपनियों की रेटिंग की गयी है। इस रेटिंग का काम आईसीआर (ICRA) और केयर (CARE) ने किया है। इन कंपनियों को ए+, ए, बी+, बी, सी+ और सी रेटिंग दी गयी। इसमें बिजली उत्पादन, वितरण, ट्रांसमिशन के आधार पर रेटिंग की गयी है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!