शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महँगाई को नियंत्रित नहीं कर पायेः प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वीकार किया है कि उनके कार्यकाल में रोजगार के पर्याप्त मौके उत्पन्न नहीं किये जा सके और महँगाई को नियंत्रित नहीं किया जा सका।
साथ ही उन्होंने माना कि भ्रष्टाचार एक मसला है और इससे निबटना आसान नहीं है। खास तौर पर पत्रकारों के लिए बुलायी गयी कांफ्रेंस में उन्होंने यह भी कहा कि पिछले नौ सालों में अर्थव्यवस्था की विकास दर ‘किसी भी नौ साल की अवधि में सबसे अधिक’ रही है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि इस दौरान विकास की प्रक्रिया सबसे अधिक समावेशी भी रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुधारों की प्रक्रिया को जारी रखेगी।    
प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग एक दशक के उनके कार्यकाल में सरकार मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में पर्याप्त मौके उत्पन्न करने में असफल रही है। यह हमारे काम का एक ऐसा पहलू है जिसे ठीक करने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने जोड़ा, “छोटे और मँझोले उद्यमों को सहारा देने के लिए हमें अधिक प्रयास की जरूरत है क्योंकि ये रोजगार के बेहतर स्रोत हैं।” 
मनमोहन सिंह के अनुसार आर्थिक मोर्चे पर उनकी दूसरी सबसे बड़ी चिंता महँगाई रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस दौरान महँगाई की दर अप्रत्याशित रूप से ऊपरी स्तरों पर बनी रही है। उनके अनुसार, “ऊँचे स्तरों पर बरकरार महँगाई को हम अपनी इच्छा के अनुरूप नियंत्रित नहीं कर सके हैं। खाद्य महँगाई में बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह रही है।” लेकिन ऊँची महँगाई दर के कारण बताते हुए उन्होंने यह भी जोड़ा कि हमारी समावेशी नीतियों की वजह से समाज के कमजोर वर्गों के हाथों में अधिक पैसे आये हैं। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!