शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐसी हरकतों से नष्ट हो जायेगी हमारी अर्थव्यवस्था : चेतन भगत (Chetan Bhagat)

यह (अरविंद केजरीवाल का एफआईआर का फैसला) रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के बारे में नहीं है।
यह निजी उद्यमों को भेजा गया संदेश है कि सरकार आपको धमका भी सकती है और आपको बदनाम भी कर सकती है, वह भी बिना किसी प्रक्रिया और सबूत के। इस तरह की हरकतों से हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट हो जायेगी। देश के नौजवानों को काम नहीं मिल सकेगा। मैं इस बारे में चिंतित हूँ। मैं इसी चिंता की वजह से अपने विचार व्यक्त कर रहा हूँ। इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। पक्षपाती पूँजीवाद (Crony Capitalism) खराब होता है। इसे समाप्त करने का एक ही तरीका है। वह है एक बेहतर सरकार का चुनाव जो अर्थव्यवस्था को सही राह पर आगे बढ़ाये, साथ ही ईमानदार भी हो। अभी तक ऐसी सरकार देखने को नहीं मिली है। (लोकप्रिय लेखक चेतन भगत ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ये टिप्पणियाँ की हैं) (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!