शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतरिम बजट : उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी

वित्त मंत्री पलनिअप्पन चिदंबरम (P Chidambaram) ने करों और शुल्कों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन कुछ खास क्षेत्रों के लिए उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी की है।

उन्होंने वाहन (Auto) क्षेत्र, पूँजीगत वस्तुओं (Capital Goods) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (Consumer Durables) के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती की है। पूँजीगत वस्तुओं और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क को 12% से घटा कर 10% किया गया है। 

वहीं वाहन क्षेत्र में छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क 12% से घटा कर 8% कर दिया गया है। साथ ही बड़ी गाड़ियों पर भी राहत दी गयी है। बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% रखा गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया है। दोपहिया वाहनों पर उत्पाद शुल्क भी घटा कर 8% रखा गया है।

वित्त मंत्री ने इससे पहले ही संकेत दिया था कि वे उत्पाद शुल्कों और सेवा कर (Service Tax) में कुछ फेरबदल कर सकते हैं। लेकिन वे ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रख सकते थे जिसके लिए कानून में संशोधन की जरूरत हो। वित्त मंत्री ने सेवा कर की दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरिम बजट पेश होने के बाद वाहन क्षेत्र के ज्यादातर शेयरों में मजबूती दिख रही है। लगभग 12 बजे टीवीएस मोटर्स में 2.8%, एस्कॉर्ट्स में 2.7%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.8%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1% और मारुति सुजुकी में 0.7% की बढ़त है। हालाँकि दूसरी ओर अशोक लेलैंड में 3.9% और टाटा मोटर्स में 0.4% की गिरावट है। इसका कारण यह है कि व्यावसायिक वाहनों पर उत्पाद शुल्क में कमी नहीं की गयी है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!