शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन से तेज हो जायेगी भारत की विकास दर : आईएमएफ (IMF)

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने अगले दो वर्षों में भारत की विकास दर चीन से तेज हो जाने की भविष्यवाणी की है।

ऐसा होने पर विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान पहला हो जायेगा। आईएमएफ का अनुमान है कि साल 2016-17 में भारत की विकास दर 6.5% रहेगी, जबकि चीन की विकास दर 6.3% ही रहेगी। हालाँकि साल 2015-16 के लिए आईएमएफ ने भारत की विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। अक्टूबर 2014 में पेश रिपोर्ट में आईएमएफ ने 2015-16 में भारत की विकास दर 6.4% रहने का अनुमान जताया था, मगर ताजा रिपोर्ट में यह दर 6.3% रहने का आकलन किया गया है। 

आईएमएफ का मानना है कि चीन की विकास दर में आने वाले धीमेपन का नकारात्मक असर एशिया की ज्यादातर उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर होगा, मगर भारत के साथ ऐसा नहीं होगा। इसका कारण यह बताया गया है कि भारत को तेल और अन्य जिंसों (कमोडिटी) के वैश्विक भावों में गिरावट आने से जबरदस्त फायदा होगा। 

गौरतलब है कि हाल ही में वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने भी भारत की विकास दर चीन से तेज हो जाने का अनुमान जताया है, हालाँकि वर्ल्ड बैंक के मुताबिक ऐसा 2017-18 में होगा। इसका मानना है कि साल 2017-18 में चीन की 6.9% विकास दर की तुलना में भारत की विकास दर 7% रहेगी। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!