शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में रही गिरावट

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.39% की कमजोरी रही, जबकि जापान का निक्केई सूचकांक 0.91% गिरने के बाद बंद हुआ। जकार्ता कंपोजिट, स्ट्रेट्स टाइम्स और ताइवान वेटेड में भी कमजोरी दर्ज की गयी, हालांकि इनकी यह गिरावट 1% से कम रही।

चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी हरे निशान में बंद हुए, लेकिन इनमें काफी कम बढ़त देखी गयी। उधर यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार के कारोबार में लाली दिख रही है। भारतीय समयानुसार 3 बजे एफटीएसई 100, डैक्स और कैक 40 में 0.9-1.4% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!