शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एटीएम (ATM) से पैसे निकालने की दैनिक सीमा बढ़ी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने एटीएम से पैसे निकालने की दैनिक सीमा में ढील देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी यानी उस समय प्रचलित 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा की थी, जिसके बाद आरबीआई (RBI) बैंकों और एटीएम से पैसे निकालने की दैनिक एवं साप्ताहिक सीमा लागू कर दी थी। नोटबंदी के दौरान इसकी दैनिक सीमा में कई बार बदलाव किये गये।
इस समय एटीएम से पैसे निकालने की दैनिक सीमा 4,500 रुपये थी, जिसे अब आरबीआई ने बढ़ा कर 10,000 रुपये कर दिया है। हालाँकि 24,000 रुपये की साप्ताहिक सीमा जारी रहेगी। यानी चाहे बैंक की शाखा जा कर या एटीएम से अलग-अलग लेन-देन के माध्यम से एक हफ्ते में कुल 24,000 रुपये तक ही नकद पैसे निकाले जा सकते हैं।
कारोबारियों को भी कुछ राहत दी गयी है। चालू खातों (करंट एकाउंट) से नकद निकालने की साप्ताहिक सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ा कर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। इसमें ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट भी शामिल हैं। आरबीआई ने एक सर्कुलर में कहा है कि एटीएम और चालू खातों से निकासी की सीमाओं की समीक्षा के बाद इन सीमाओं को तत्काल प्रभाव से बढ़ाने का फैसला किया गया है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!