शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रिज्म सीमेंट को 31 करोड़ का मुनाफा, शेयरों में तेजी

प्रिज्म सीमेंट ने 31 दिसंबर 2008 को खत्म हुई तिमाही में 31.03 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है, जो सितंबर 2008 में समाप्त तिमाही के 15.01 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 106.7% अधिक है। बीएसई में दोपहर 1.31 बजे कंपनी का शेयर भाव 6.44% की उछाल पर था। कंपनी के मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर भले ही 106% से अधिक की बढ़ोतरी दिख रही हो, लेकिन साल-दर-साल के आधार पर इसके मुनाफे में 51.8% की कमी आयी है, क्योंकि प्रिज्म सीमेंट ने दिसंबर 2007 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने 64.45 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!