शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजीव कुमार (Rajiv Kumar) बनेंगे नीति आयोग (NITI Aayog) के नये उपाध्यक्ष

अर्थशास्त्री डॉ. राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गयी है। वे अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) की जगह लेंगे, जो 31 अगस्त को यह पद छोड़ देंगे। पनगढ़िया ने एक अगस्त को यह कहते हुए इस पद को छोड़ने की घोषणा कर दी थी कि वे अध्यापन के क्षेत्र में वापस लौटना चाहते हैं।

डॉ. कुमार सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) में सीनियर फेलो हैं। इससे पहले वे उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) के महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (ICRIER) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और निदेशक के तौर पर भी कार्य किया है।
इसके अतिरिक्त कुमार साल 2006 से 2008 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य रहे हैं। उन्होंने एशियाई विकास बैंक, सीआईआई और वित्त मंत्रालय में भी विभिन्न पदों पर सेवा दी है।
इसके अलावा सरकार ने डॉ. विनोद पॉल (Dr Vinod Paul) को नीति आयोग का सदस्य नामित किया है। पॉल अभी एम्स में शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) के तौर पर कार्यरत हैं। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!