शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार 24 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी (Nandan Nilekani) को कंपनी का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का (Vishal Sikka) ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था।

गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 28.05 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 31,596.06 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 4.55 अंक या 0.05% की मजबूती के साथ 9,857.05 पर रहा।
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने बचत जमा दरों में परिवर्तन की घोषणा की है। बैंक ने 50 लाख रुपये तक की जमा राशि के लिए ब्याज दर 4% से घटा कर 3.50% कर दी है। हालाँकि 50 लाख रुपये से अधिक राशि के लिए 4% ब्याज दर को बैंक ने बरकरार रखा है। नयी दरें आज से ही प्रभावी हो गयी हैं।
कारोबारी साल 2017-18 की पहली तिमाही में प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) का मुनाफा साल-दर-साल 28.7% घट कर 78 करोड़ रुपये रह गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) शुक्रवार को 200 रुपये का नोट जारी करेगा।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव बंसल ने गुरुवार को एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक का पद सँभाल लिया। इस समय एयर इंडिया पर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगले साल अगस्त तक पूरी तरह पेपरलेस हो जायेगा। इससे कर्मचारियों और उनके नियोक्ताओं को लाभ होगा।
वस्‍तु और सेवा कर (GST) व्यवस्था के तहत अब तक 20 लाख कंपनियों ने रिटर्न दाखिल किया है और कर का भुगतान किया है। रिटर्न दाखिल करने समय सीमा बढ़ा कर 25 अगस्त कर दी गयी है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!