शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है।

बिहार के तराई वाले हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नागालैंड पर एक या दो स्थानो पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के तराई वाले हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु एवं रायलसीमा के आस-पास के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून का प्रदर्शन
पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में मध्यम बारिश हुई है। पश्चिम असम के एक या दो स्थानो पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
देश भर में बने मॉनसून सिस्टम
हाल ही में पूर्वी राजस्थान पर निम्न दबाव वाला क्षेत्र कमजोर होकर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय दक्षिण-पश्चिम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, बिहार के तराई इलाकों से होते हुए नागालैंड तक जा रही है। गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है और इस क्षेत्र से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!