शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जानिए, इस बार दिवाली पर क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का सही समय?

भारत में शेयर बाजार में मुहुर्त ट्रेडिंग की परंपरा मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा सौ साल से भी अधिक समय पुरानी है।

इस बार बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 7 नवंबर को दिवाली के दिन 90 मिनट तक मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। बीएसई और एनएसई में शाम पांच बजे मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू होगी, जबकि आम निवेशक साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच शेयर खरीद या बेच सकते है।
मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू होने से पहले बीएसई में लक्ष्मी पूजन का कार्यक्रम होगा। शेयर बाजार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुहुर्त ट्रेडिंग शाम पांच बजे शुरू होगी और शुरुआती 15 मिनट में ब्लॉक डील सेशन होगा। उसके बाद प्री-ओपेन सेशन होगा और फिर एक घंटे सामान्य ट्रेडिंग चलेगी। शाम 6.30 से 6.40 तक कूलिंग पीरियड रहेगा। दिवाली के दिन इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटीज डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स में भी ट्रेडिंग होगी।
आपको बता दें, भारत में कारोबारी वर्ग दिवाली के दिन को नये वर्ष या नव संवत के रूप में मनाता है। माना जाता है कि इस दिन किसी काम की शुरुआत का सबसे अच्छा समय होता है। खासतौर से अगर किसी कारोबारी या व्यापारी गतिविधि की शुरुआत की जाये। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!