शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेलवे का फैसला, मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार को रद्द रहेंगी 161 रेलगाड़ियां

भारतीय रेलवे ने मंगलवार को लगभग 161 रेलगाड़ियों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

देश भर में रेलवे के विभिन्न जोनों में चल रहे मरम्मत कार्य के लिए कई जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक किये जायेंगे। ऐसे में रेलगाड़ियों के बेहतर परिचालन के लिए इनको को रद्द किया गया है। रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम (NTS) पर रद्द की गई रेलगाड़ियों की सूची जारी की गई है। जिन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है उनमें ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें हैं। साथ ही इनमें कुछ मेल-एक्सप्रेस व कुछ स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।
स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिए भी यात्रियों को रद्द गाड़ियों की सूचना देने की व्यवस्था की गयी है। 139 सेवा पर एसएमएस कर के भी ट्रेनों की स्थिति जानी जा सकती है। जिन यात्रियों की ट्रेन रद्द हो गई है, वो अपना टिकट रद्द कराकर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे पूरे देश में रोजाना लगभग 12, 600 रेलगाड़ियों का परिचालन करता है। इसमें हर रोज लगभग 2.3 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में समय - समय पर पटरियों व रेलवे के अन्य ढांचागत व्यवस्था में मरम्मत और सुधार के लिए कई बार ट्रैफिक ब्लॉक किये जाते हैं। इसकी वजह से बेहतर परिचालन के लिए कई बार रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ता है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!