शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विदर्भ, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में जारी रहेगा लू का प्रकोप - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के भागों में धूल भरी आंधी देखी जा सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। जबकि विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रह सकता है।

बीते 24 घंटे की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लू का भीषण प्रकोप बना रहा। इसके अलावा राजस्थान, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी लू की स्थिति देखी गयी। इन सब के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु सहित आतंरिक कर्नाटक और केरल के दक्षिणी भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आतंरिक कर्नाटक के एक-दो स्थानों पर बारिश देखने को मिली है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके कारण मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। उत्तरी बांग्लादेश के इलाकों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखायी दे रहा है। इसके अलावा उत्तरी ओडिशा से रायलसीमा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!