शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 1.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

31 मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 1.875 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 421.867 अरब डॉलर हो गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 1.99 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 419.99 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 31 मई 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 1.946 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 394.134 अरब डॉलर की हो गयी, जिससे फोरेक्स पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार कई हफ्तों तक स्थिर रहने के बाद देश का स्वर्ण भंडार 6.29 करोड़ डॉलर घट कर 22.958 अरब डॉलर रह गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 23 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.443 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 53 लाख डॉलर घट कर 3.331 अरब डॉलर की रह गयी। (शेयर मंथन, 08 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!