शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत के निर्यात (Export) में 3.93% इजाफा, व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़ कर 15.36 अरब डॉलर

मई 2018 में 14.62 अरब डॉलर के मुकाबले 2019 के समान महीने में भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़ कर 15.36 अरब डॉलर हो गया।

अप्रैल 2019 के मुकाबले भी यह बढ़ा है। इसी साल अप्रैल में देश का व्यापार घाटा 15.33 अरब डॉलर रहा था।
वहीं देश के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सरकार की ओर से जारी किये गये आँकड़ों के अनुसार फार्मा, केमिकल और इंजीनियरिंग में वृद्धि से साल दर साल आधार पर मई में भारत का निर्यात 3.93% की बढ़त के साथ 30 अरब डॉलर रहा।
इस बीच देश का आयात भी 4.31% की वृद्धि के साथ 45.35 अरब डॉलर हो गया। मई में देश में सोने का आयात 37.43% की जोरदार वृद्धि के साथ 4.78 अरब डॉलर हो गया। तेल का आयात 8.23% बढ़ कर 12.44 अरब डॉलर रहा।
बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 की अब तक की अवधि में निर्यात 2.37% की बढ़ोतरी के साथ 56 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान देश का आयात भी 4.39% बढ़ कर 86.75 अरब डॉलर रहा, जो 30.69 अरब डॉलर के व्यापार घाटे को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!