शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य (Viral Acharya) ने दिया इस्तीफा

खबरों के अनुसार आरबीआई (RBI) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य (Viral Acharya) ने अपना कार्यकाल समाप्त होने के 6 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

खबर के मुताबिक आचार्य ने अगस्त में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में सीवी स्टारर अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में वापस लौटने की वजह से फैसला लिया है।
खबरों की मानें तो आरबीआई ने विरल आचार्य के इस्तीफे की खबर की न पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है, मगर आचार्य ने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।
आचार्य ने 6 जून को आयोजित आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक से कुछ समय पहले ही इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के आखरी दिनों में वे आरबीआई से विदा हो सकते हैं।
न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी ने पीएचडी आचार्य का आरबीआई में कार्यकाल 20 जनवरी 2017 से बतौर डिप्टी गवर्नर शुरू हुआ था।
पूर्व आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद ऐसी अटकलें थीं कि आचार्य भी केंद्रीय बैंक छोड़ देंगे। इस समय आचार्य आरबीआई में वित्तीय स्थिरता इकाई, मौद्रिक नीति विभाग, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, वित्तीय बाजार संचालन विभाग और वित्तीय बाजार विनियमन विभाग के प्रभारी हैं। (शेयर मंथन, 24 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!