शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, गुजरात और कर्नाटक में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश के दक्षिणी और मध्य जिलों समेत, मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण-गोवा, गुजरात और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।

इसके अलावा केरल, पूर्वोत्तर, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक समेत मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और उत्तराखंड के बाकि इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी गुजरात, उत्तरी कोंकण और गोवा में भारी से अति भारी बारिश हुई। वहीं दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के उत्तरी तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम तथा कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिली। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं तेलंगाना और महाराष्ट्र के बाकी भागों में हल्की तथा एक-दो स्थानों में मध्यम बारिश देखने को मिली।
इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है तथा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और केरल में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
ओडिशा के उत्तरी तटीय इलाकों और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक निम्न-दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं दक्षिणी गुजरात और इससे सटे हुए उत्तरी कोंकण-गोवा पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा निम्न-दबाव के क्षेत्र से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी कोंकण-गोवा पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!