शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विनिवेश लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार घटा सकती है पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए तय किये गये 1.05 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी घटा सकती है।

अपनी पहले बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार की योजना पीएसयू कंपनियों की मौजूदा परिभाषा को संशोधित करने की है।
भविष्य में सरकार की पीएसयू कंपनियों में 51% से कम हिस्सेदारी होने के बावजूद वे सरकारी कंपनियाँ ही रहेंगी। खबर के मुताबिक नये नियमों में सरकार कुछ पीएसयू कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी 26% तक कम कर सकती है।
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 90,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा था। सरकार ने कई कंपनियों के आईपीओ, विलय और बायबैक आदि के जरिये यह लक्ष्य पूरा कर लिया था। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!