शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी कोंकण-गोवा में मध्यम से भारी मॉनसून वर्षा होने की संभावना है।

बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। गुजरात के पूर्वी भागों और दक्षिणी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा संभव है। तमिलनाडु की आंतरिक इलाकों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, आंतरिक तमिलनाडु, मध्य प्रदेश के दक्षिण और मध्य भागों में मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गयी। विदर्भ में भी कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तटीय कर्नाटक में भी एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। गुजरात के पूर्वी भागों, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य प्रदेश पर एक डिप्रेशन बना हुआ है। यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में आगे जा रहा है और जल्द ही यह कमजोर होकर निम्न दबाव का क्षेत्र बन जायेगा। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी में बनी हुई है। केरल के पास अरब सागर के दक्षिण पूर्वी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!