शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का आज दोपहर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया।

66 वर्षीय जेटली को साँस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहाँ उन्हें पिछले कई दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली स्वास्थ्य कारणों से मौजूदा केंद्र का हिस्सा नहीं बन सके।
अरुण जेटली का जन्म दिसंबर 1952 में दिल्ली में हुआ था। जेटली ने दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल से पढ़ाई के बाद श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम किया था। साथ ही उन्होंने कानून की डिग्री भी हासिल की थी। जेटली ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ की थी। इसके बाद देश में आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने जेल में बिताने पड़े। जेटली 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे थे।
जेटली के निधन पर भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी शोक जताया है, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एचडी कुमारास्वामी, कपिल सिबल, नवीन पटनायक, सोनिया गांधी, पीयूष गोयल शामिल हैं। रविवार सुबह 10 बजे से अरुण जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा और उसके बाद निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!