शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

21 अक्टूबर को होंगे महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) या ईसीआई ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी दी है कि दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आयेंगे। दोनों राज्यों में एक-एक ही चरण में मतदान होगा।
दोनों राज्यों में ईवीएम मशीन के द्वारा ही मतदान कराये जायेंगे। महाराष्ट्र में 1.8 लाख और हरियाणा में 1.28 लाख ईवीएम इस्तेमाल में लायी जायेंगी। बता दें कि 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ और 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त होगा।
विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये रखी गयी है। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर होगी। इसके साथ ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गयी है।
इस समय हरियाणा में भाजपा की बहुमत वाली सरकार है। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा और शिव सेना के गठबंधन वाली सरकार सत्ता में है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!