शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने मिलाया एचडीफसी एर्गो (HDFC ERGO) से हाथ

देश के पहले भुगतान बैंक एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने बीमा कंपनी एचडीफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस (HDFC ERGO General Insurance) के साथ साझेदारी की है।

साझेदारी के जरिये दोनों कंपनियों ने मिल कर बीमा पॉलिसी के विस्तार की योजना के तहत नये किस्म की मच्छर रोग सुरक्षा पॉलिसी (एमडीपीपी) शुरू की है। इस साझेदारी का उद्देश्य देश में वित्तीय सम्मिलन में योगदान के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बड़े वितरण नेटवर्क और एचडीएफसी ईआरजीओ की मजबूत नवाचार पॉलीसियों को एक साथ लाना है।
एमडीपीपी मच्छरों से होने वाली सात आम बीमारियों पर कवर प्रदान करेगी, जिनमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी एन्सेफलाइटिस, काला-अजार, लसीका फाइलेरियासिस (एलिफेंटियासिस) और जीका वायरस शामिल हैं। यह उत्पाद, जो एचडीएफसी एर्गो के 'वॉलेट इंश्योरेंस पोर्टफोलियो' का हिस्सा है, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रेषण उपभोक्ताओं को 99 रुपये प्रति वर्ष की मामूली कीमत पर पेश किया जायेगा।
व्यापक उपभोक्ता अनुसंधान के बाद तैयार की गयी यह पॉलिसी वर्तमान में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के 40 लाख से अधिक प्रेषण उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। उपभोक्ताओं के इस खंड में ज्यादातर प्रवासी कामगार शामिल हैं, जो आमतौर पर परिवार के अकेले कमानेवाले होते हैं। एक दिन का वेतन या वेतन हानि उन्हें बड़े पैमाने पर प्रभावित करती है। इस पॉलिसी के जरिये बतायी गयी किसी भी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में वेतन के नुकसान या बचत के नुकसान के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जायेगी। इलाज के लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में भी बीमाधारक को बीमित राशि का लाभ प्रदान करने वाली एकमात्र पॉलिसी होने के कारण जेब के अनुकूल यह उत्पाद बीमा उद्योग में काफी अलग है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!