शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दरों में कटौती पर रोक लगा सकता है फेडरल रिजर्व (Federal Reserve)

अक्टूबर के अंत में होने वाली बैठक में फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ब्याज दरों में तीसरी कटौती पर रोक लगा सकता है।

यह इस बात का पहला संकेत हो सकता है कि अन्य केंद्रीय बैंक आक्रामक मौद्रिक नीति (Monetary Policy) की रणनीति से पलट सकते हैं और वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए अपनी संबंधित सरकारों की ओर रूख कर सकते हैं।
इससे पहले फेड 18 सितंबर की बैठक में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने फेड फंड्स की अल्पकालिक दर में 25 आधार अंकों की कटौती की थी। यह 31 जुलाई के बाद दूसरी बार था, जब फेड ने कई वर्षों में पहली बार दर में कटौती की। इसके अलावा बैठक के समापन पर जारी किया गया बयान 31 जुलाई फेडरल ओपन मार्किट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद दिये गये बयान की तुलना में थोड़ा बदला हुआ था। विशेष रूप से अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को लेकर भाषा
आम तौर पर उत्साहित करने वाली थी। इसमें कहा गया कि आर्थिक गतिविधियों में निरंतर विस्तार होने की संभावना है। हालाँकि एफओएमसी ने कहा कि इस नजरिये को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!