शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिना करार ब्रेक्जिट (Brexit) पर ब्रिटेन में नहीं बन रही आम सहमति

ब्रिटेन (Britain) द्वारा बिना किसी करार के यूरोपीय संघ (European Union) या ईयू छोड़ने की संभावना को लेकर चिंताएँ बढ़ रही हैं।

ईयू को बिना किसी करार के छोड़ने के लिए ब्रिटेन के पास केवल 5 सप्ताह का समय बचा है। ब्रिटेन में इस मुद्दे को लेकर आम सहमति की दिशा में प्रगति को लेकर कोई संकेत नहीं है। ईयू के साथ ब्रेक्जिट (Brexit) के गतिरोध को हल करने के लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) द्वारा निर्धरित 30-दिवसीय समय सीमा
को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पूरा नहीं कर पाये हैं। हाल ही में कोर्ट द्वारा संसद को निलंबित करने के प्रधनमंत्री जॉनसन के फैसले को गैर-कानूनी ठहराये जाने के बाद ब्रिटिश संसद फिर से शुरू हो गयी है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!