शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक तमिलनाडु, रायलसीमा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मिजोरम और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक या दो जगह भारी बारिश के साथ मुख्यतः हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के कुछ सटे हुए हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। मध्य प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू व कश्मीर में कुछ जगह मध्यम से भारी बारिश देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कर्नाटक तट से सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर है। इस मौसमी प्रणाली से एक ट्रफ रेखा दक्षिणी गुजरात से होते हुए केरल तक पहुँच रही है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसमी प्रणाली से एक ट्रफ रेखा ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना होते हुए रायलसीमा तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!