शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार कर रही है और टैक्स (Tax) घटाने पर विचार

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार इक्विटी (Equity) और डेब्ट (Debt) पर टैक्स की समीक्षा कर रही है।

खबर है कि बाजार को सहारा देने और निवेशकों को खुश करने के लिए टैक्स में कटौती की जा सकती है। खबर है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) टैक्स, सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) और डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (डीटीटी) के मौजूदा ढांचे की समीक्षा की वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के राजस्व विभाग और नीति आयोग (NITI Aayog) के परामर्श से प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। इन उपायों की घोषणा बजट में या उससे पहले किये जाने की संभावना है।
इससे पहले अर्थव्यवस्था में मंदी से निपटने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाये हैं, जिनमें कॉर्पोरेट कर को 30% से घटा कर 15% किये जाने को सबसे महत्वपूर्ण माना गया। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!