शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस में गिरावट, एशियाई बाजारों में लाली

बैंकों की खराब हालत की चिंताओं के बीच मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख रहा और डॉव जोंस में 332 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।  सिटीग्रुप और बैंक ऑफ अमेरिका की दिक्कतों के बीच हालांकि ब्रिटिश सरकार ने रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड को आर्थिक सहायता दी है और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों की चिंता में कमी नहीं दिख रही है।

हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि अनिश्चितता के इस माहौल में कोई भी संकेत सकारात्मक नहीं दिख रहा है, यहाँ तक कि बराक ओबामा का राष्ट्रपति पद की शपथ लेना भी शेयर बाजारों को उत्साहित नहीं कर सका। और तो और, कल आयी डॉव जोंस में गिरावट किसी भी शपथग्रहण के दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 2.23 डॉलर चढ़ कर 38.74 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी। 

आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दिख रही है। निक्केई, कॉस्पी, जकार्ता कंपोजिट, हैंग सेंग और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1-2% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट और ताइवान वेटेड की गिरावट 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 80-85 अंक नीचे 2715-20 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!