शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, गुजरात में एक-दो स्थानों पर गरज और हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खराब से बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा। दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होगी। यह अगले 48 घंटों तक सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी। मध्य प्रदेश के भी दक्षिणी भागों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। तेलंगाना, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियाँ जारी रहीं।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
हिन्द महासागर पर एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ तमिलनाडु तक बनी है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मेघालय के ऊपर, जबकि एक चक्रवाती सिस्टम जम्मू-कश्मीर के ऊपर हवाओं में बना हुआ है। सुपर साइक्लोन क्यार पश्चिमी दिशा में ओमान और दक्षिणी यमन के तटों की तरफ आगे बढ़ रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!