शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएफआई से 1.25 लाख रुपये तक की आय वाले ले सकेंगे ऋण - आरबीआई (RBI)

आरबीआई (RBI) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ - माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (Non-Banking Financial Company - Micro Finance Institutions) या एनबीएफसी- एमएफआई से कर्ज लेने वालों का दायरा बढ़ाते हुए पारिवारिक आय सीमा बढ़ा दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण देने में बढ़ोतरी के उद्देश्य से आरबीआई ने इन इलाकों में एमएफआई से कर्ज लेने के लिए आय सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ा कर 1.25 लाख रुपये कर दी है। यानी अब ग्रामीण इलाकों में 1.25 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले भी एमएफआई से कर्ज ले सकेंगे।
इसी प्रकार शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए यह सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ा कर 2 लाख रुपये कर दी गयी है। आरबीआई ने यह फैसला एमएफआई की आर्थिक लिहाज से निचले तबके तक ऋण पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए लिया है।
इसके साथ ही आरबीआई ने ग्रामीण इलाकों में कर्ज देने की सीमा भी बढ़ी दी है। ग्रामीण इलाकों में 60,000 रुपये के बजाय 75,000 रुपये और शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों 1 लाख रुपये से बढ़ा कर 1.25 लाख रुपये तक ऋण लिया जा सकेगा। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!