शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज बाजारों के कमजोर रहने की संभावना

आरके गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

वैश्विक संकेतों के नकारात्मक होने की वजह से आज भारतीय शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत होने की संभावना है और दिन भर यह कमजोरी बनी रह सकती है। अमेरिका में मेरिल लिंच के घाटे में जाने का अनुमान है, जिसका नकारात्मक असर बाजारों पर पड़ सकता है। इस समय बाजार पूरी तरह खबरों पर आश्रित हो गया है। अगर दो दिनों तक कोई नकारात्मक खबर नहीं आती, तो बाजार की भावना सकारात्मक हो जाती है और कोई भी नकारात्मक खबर बाजार को फिर से निराशा की ओर ढकेल देती है। इसी के अनुरूप लोग बिकवाली करते हैं और फिर शॉर्ट कवरिंग करने लगते हैं। इसकी वजह से बाजारों में एक निश्चित सीमित दायरे में कारोबार दिख रहा है।

अभी तक भारतीय कंपनियों के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के जो नतीजे आये हैं, वे बाजारों के अनुमानों के अनुरूप ही रहे हैं। इनमें किसी भी नतीजे ने ज्यादा चौंकाया नहीं है। लेकिन असली चिंता अमेरिकी कंपनियों के नतीजों को लेकर है। अमेरिकी कंपनियों के नतीजे खराब आ रहे हैं और निश्चित तौर पर इनका वैश्विक बाजारों पर बुरा असर पड़ेगा। जब तक नतीजे आने का सिलसिला चल रहा है, तब तक बाजारों के एक निश्चित दायरे में ही रहने का अनुमान है। निफ्टी के लिए नीचे 2700 और फिर 2600 पर समर्थन है, लेकिन जनवरी महीने में निफ्टी का दायरा 2500-2900 के बीच रहने का अनुमान है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!