शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार से अधिक प्रोत्साहनों की आशा, आरबीआई दे मौद्रिक ढील : फिक्की (FICCI)

कारोबारी साल 2019-20 की दूसरी तिमाही में जीडीपी (GDP) के कमजोर आँकड़ों पर उद्योग जगत ने चिंता तो जतायी है, लेकिन इसे अनपेक्षित नहीं बताया है।

प्रमुख उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) के अध्यक्ष संदीप सोमानी (Sandip Somany) ने कहा, "आर्थिक गतिविधियों के कई अग्रणी संकेतकों (लीड इंडिकेटर) से कमजोरी के संकेत मिल रहे थे। निजी खपत और निवेश माँग में कमजोरी बनी हुई है, हालाँकि हाल के त्योहारी मौसम में इसमें कुछ सुधार देखने को मिला था।"
सोमानी ने आगे कहा कि "सरकार ने हाल के महीनों में अर्थव्यवस्था (Economy) में अधिक ऊर्जा लाने के लिए उपायों की एक श्रृंखला चलायी है और हमें आशा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्थितियाँ सुधरेंगी। भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी मजबूती कायम है, लेकिन हमें धीमे विकास की इस अवधि में कुछ साहसिक सुधारों वाले कदम उठाने होंगे, जैसा बीते कुछ समय में किया गया है। उतना ही महत्वपूर्ण यह है कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाया जाये, जहाँ लोगों की आय बढ़ाने वाले अधिक उपाय करने की जरूरत है। ऐसा करने से माँग में तेजी आयेगी।"
सोमानी कहते हैं, "सरकार और आरबीआई के लिए आने वाले महीनों में एकमात्र एजेंडा अर्थव्यवस्था में सुधार लाना होना चाहिए। हम सरकार से और अधिक प्रोत्साहनों एवं चक्रीय धीमेपन को पलटने वाले उपायों की आशा करते हैं। वहीं केंद्रीय बैंक (RBI) को मौद्रिक नीति (monetary policy) में और ढील देनी चाहिए। इसके अलावा, आवासीय क्षेत्र एवं रियल एस्टेट, एनबीएफसी, टेलीकॉम और ऑटो जैसे क्षेत्रों में आयी अड़चनों को खत्म करने वाले कुछ मजबूत उपायों की जरूरत है। हमें आशा है कि कुछ और उपायों की घोषणा जल्द-से-जल्द होगी।" (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!