शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रिसिल ने घटायी 2019-20 की अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर

जीडीपी वृद्धि के ताजा आँकड़ों के आने के बाद रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 2019-20 की सालाना विकास दर के लिए अपने अनुमानों में तीखी कटौती कर दी है।

पहले क्रिसिल ने इस वित्त वर्ष में 6.3% विकास दर का अनुमान रखा था, लेकिन अब इसे घटा कर केवल 5.1% कर दिया है। दरअसल सबको यह आशा थी कि 2019-20 की दूसरी छमाही में हालात कहीं ज्यादा तेजी से बेहतर होंगे। लेकिन इसके विपरीत क्रिसिल का ताजा आकलन है कि पहली छमाही में हासिल 4.8% विकास दर की तुलना में दूसरी छमाही में विकास दर बहुत हल्के सुधार के साथ 5.5% पर पहुँच सकेगी।
इसमें मौद्रिक नीति से मिलने वाले समर्थन, कृषि, सरकारी खर्च में कुछ तेजी आने और एक कमजोर आधार के असर (बेस इफेक्ट) का योगदान शामिल होगा। क्रिसिल का अनुमान है कि निकट भविष्य में मौद्रिक नीति का झुकाव वृद्धि की ओर ज्यादा रहेगा और दिसंबर में आने वाली मौद्रिक नीति में रेपो दर में 0.25% अंक की कमी हो सकती है।
वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में केवल 4.5% की विकास दर सरकार के लिए एक बड़े झटके की तरह सामने आयी है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले यह 0.5% कम है और 2012-13 की चौथी तिमाही के बाद से अब तक की सबसे निचली तिमाही विकास दर है। (शेयर मंथन, 3 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!