शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें महीने भारतीय निर्यात (Export) हुआ कम, दिसंबर में 11.25 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा

मुख्यतः प्लास्टिक, रत्नों-आभूषणों और चमड़े से बनी वस्तुओं का निर्यात घटने के कारण दिसंबर 2019 में भारत का निर्यात (Export) साल-दर-साल 1.8% कम हो कर 27.36 अरब डॉलर रहा।

इस तरह दिसंबर लगातार पाँचवाँ ऐसा महीना रहा है जब भारतीय निर्यात में कमी आयी है।
इसी तरह बीते महीने भारत के आयात (Import) में भी कमी दर्ज की गयी। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में भारत का आयात साल-दर-साल 8.83% घट कर 38.61 अरब डॉलर रहा। दिसंबर लगातार सातवाँ ऐसा महीना रहा है जब भारत के आयात में गिरावट आयी है।
इस तरह दिसंबर 2019 में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) 11.25 अरब डॉलर रहा है। दिसंबर 2018 में भारत का व्यापार घाटा 14.49 अरब डॉलर रहा था।
दिसंबर में सोने का आयात साल-दर-साल 4% फिसल कर 2.46 अरब डॉलर दर्ज किया गया। बीते महीने में तेल का आयात साल-दर-साल 0.83% घट कर 10.69 अरब डॉलर का रहा, जबकि गैर-तेल उत्पादों का आयात साल-दर-साल 11.56% घट कर 27.92 अरब डॉलर का रहा।
अप्रैल 2019 से दिसंबर 2019 की सम्मिलित अवधि पर नजर डालें, तो इस दौरान भारतीय निर्यात साल-दर-साल 1.96% घट कर 239.29 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात साल-दर-साल 8.9% घट कर 357.39 अरब डॉलर रहा। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!