शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को किया नकारात्मक

रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने नजरिये की समीक्षा है।

इसने भारत की सॉवरेन रेटिंग (Sovereign Rating) को स्थिर (Stable) से नकारात्मक (Negative) कर दिया है। फिच रेटिंग्स के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से मौजूदा साल के लिए भारत का ग्रोथ आउटलुक काफी कमजोर हो गया है।
फिच रेटिंग्स का मानना है कि 25 मार्च से आरंभ किये गये लॉकडाउन की वजह से मौजूदा वित्तीय वर्ष में भारत में आर्थिक गतिविधियों में पाँच प्रतिशत की सिकुड़न आने की आशंका है। हालाँकि इसने कहा है कि अगले वित्तीय वर्ष में इसमें 9.5% की दर से उछाल आ सकती है। ऐसा मुख्यतः निम्न आधार प्रभाव (Low base effect) के कारण होगा। (शेयर मंथन, 18 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!