शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत तकनीकी रूप से मंदी से बाहर, तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि हुई सकारात्मक

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार दो तिमाहियों तक नकारात्मक रहने के बाद अक्टूबर-दिसंबर 2020 की तिमाही में भारत की विकास दर सकारात्मक हो गयी है। इस शुभ समाचार के पंचसूत्र :

1. 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2020) में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 0.4% की मामूली दर से बढ़ा
2. वित्त-वर्ष 2020-21 में भारतीय जीडीपी में 8.0% गिरावट का अनुमान, जनवरी में घोषित पिछला अनुमान 7.7% गिरावट का था
3. तीसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग में 1.6% वृद्धि, दूसरी तिमाही में 1.5% गिरावट आयी थी
4. कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर दूसरी तिमाही के 3.0% से बढ़ कर तीसरी तिमाही में 3.9% हुई
5. तीसरी तिमाही में वित्तीय और रियल एस्टेट क्षेत्रों में वृद्धि दर 6.6% रही, पिछली तिमाही में 9.5% की गिरावट थी
(शेयर मंथन, 26 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!