शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत मंदी से बाहर निकला, पर क्या पटरी पर लौट आयी अर्थव्यवस्था? सुनील सिन्हा से बातचीत

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार दो तिमाहियों तक नकारात्मक रहने के बाद अक्टूबर-दिसंबर 2020 की तिमाही में भारत की विकास दर सकारात्मक हो गयी है।

मतलब यह कि भारत तकनीकी रूप से मंदी से बाहर आ गया है। पर क्या अभी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आयी है? इंडिया रेटिंग्स का कहना है कि ताजा आँकड़ों में कई उत्साहजनक संकेत हैं, लेकिन कुछ उलझाने वाले संकेत भी हैं। आखिर क्या हैं ये उलझनें? देखें इंडिया रेटिंग्स के प्रमुख अर्थशास्त्री (प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट) सुनील कुमार सिन्हा से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#GDP #Economy #IndianEconomy #GDPGrowth #IndiaRatings #SunilSinha

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!